{"_id":"612e747f8ebc3e0b04438a9a","slug":"kotedar-deoria-news-gkp4074872102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों ने तहसील में किया प्रदर्शन, मानदेय दिलाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों ने तहसील में किया प्रदर्शन, मानदेय दिलाने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदारों ने तहसील में किया प्रदर्शन, मानदेय दिलाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ऑल इंडिया फेयर शॉप डीलर्स फेडरेशन के नेतृत्व में मंगलवार को कोटेदार ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटेदारों को तीस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, दो साल से अनाज की ढुलाई और अन्न महोत्सव में हुए खर्चे को दिलाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि, अध्यक्ष रमापति शुक्ला और प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार सिंह के नेतृत्व में कोटेदारों ने दुग्धेश्वरनाथ परिसर में बैठक की। इसके बाद कोटेदार लामबंद होकर नगर में प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। कहा, विपणन निरीक्षक केंद्र से खाली बोरा जमा कराने के बाद भी उसकी रकम नहीं दी जा रही है। पॉश मशीन से वितरण कराने के बावजूद भी उपभोग पंजिका परेशान करने के लिए जमा कराया जा रहा है। गोदाम से कोटेदारों को शत प्रतिशत तौल कराने के बाद प्रशासनिक अधिकारी कोटेदारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराए। इस दौरान कोटेदारों ने मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में भोलानाथ मौर्या, शिवमूर्ति सिंह, बांके बिहारी पांडेय, शंभू शरण जायसवाल, मनीष पांडेय, सुदर्शन कुमार, कृष्णा पांडेय, अरविंद सिंह, मुर्री प्रसाद कन्नौजिया, दारोगा सिंह आदि मौजूद रहे।