{"_id":"65df84ddda8390d86e044446","slug":"kotedar-beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120299-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कूड़ा फेंकने के विवाद में कोटेदार के परिजनों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कूड़ा फेंकने के विवाद में कोटेदार के परिजनों की पिटाई
Thu, 29 Feb 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार समेत चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना नगर पंचायत में कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के कोटेदार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
नगर पंचायत रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड निवासी इरफानुल्लाह उर्फ सज्जू कोटे की दुकान चलाते हैं। उनका अपने बगलगीर से भूमि विवाद चलता है। आरोप है कि बुधवार की सुबह कूड़ा फेंकने से मना करने पर कुछ लोग दरवाजे पर चढ़ आए और अपशब्द कहने लगे। कोटेदार की भयहु खुशबू ने अपशब्द कहने से मना किया। इस बात से खार खाए आरोपियों ने खुशबू की पिटाई शुरू कर दी।
थाने में दी गई तहरीर में कोटेदार सज्जू का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उन्हें, उनके भाई फैयाजुल हक और दूसरी भयहु शहनाज को आरोपियों ने लाठी-डंडे से पिटाई की। बीच-बचाव करने गए इरफानुल्लाह और सज्जू को भी सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उनके दरवाजे पर ईंट पत्थर भी चलाए। घटना में चारों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। डॉक्टर रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।