फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona positive treatmeant in district

कोरोना संक्रमितों का अब जिले में ही होगा उपचार

Tue, 26 May 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
korona positive treatmeant in district
कोरोना संक्रमितों का अब जिले में ही होगा उपचार
विज्ञापन

जगह की कमी बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ने नए मरीज लेने से किया मना
जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल एकेडमी और सलेमपुर के सेंटपाल स्कूल को बनाया गया एल वन कोविड-19 अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा जगह की कमी बताते हुए जिले के कोरोना संक्रमितों को लेने से मना कर दिया गया है। ऐसे में अब संक्रमितों का उपचार जिले में ही होगा।
इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल एकेडमी और सलेमपुर के सेंटपाल स्कूल को एल वन कोविड-19 अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। दोनों को क्रमश: गौरीबाजार और परसिया चंदौर सीएचसी से संबद्ध किया गया है। दोनों ही स्थानों पर 250-250 मरीजों के उपचार की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

संक्रमित की स्थिति बिगड़ने पर उसे अन्य मरीजों से अलग संबंधित सीएचसी में ले जाया जाएगा। संक्रमितों का उपचार करने के लिए दस टीमें बनाई गईं हैं। इसमें 750 डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। आठ टीमें सक्रिय और दो रिजर्व में रहेंगी। एक टीम में तीन टोली हैं। एक टोली में छह डॉक्टर समेत 25 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब जिले में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पहले उन्हें सेंट्रल एकेडमी के क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा और यहीं पर डॉक्टर इलाज करेंगे।
संक्रमितों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मी घर नहीं जाएंगे
कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी होटलों में रहेंगे। इस दौरान वे घर नहीं जाएंगे। रेनूका होटल को पैसिव और अशोका होटल को एक्टिव स्थल बनाया गया है। 14 दिन तक इलाज करने के बाद 14 दिन तक टीम को पैसिव होटल में भेेज दिया जाएगा। संक्रमितों के इलाज में लगे एक भी डॉक्टर संविदा के नहीं हैं।

मेडिकल कॉलेज द्वारा स्थान का अभाव बताते हुए मरीज लेने से मना कर दिया गया है। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज गोरखपुर संक्रमित नहीं भेजे जाएंगे। अब जिले में ही इनका इलाज होगा। पहले पॉजिटिव मरीजों को सेंट्रल एकेडमी में भर्ती किया जाएगा।
- डॉ. आलोक पांडेय
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed