{"_id":"5ecbf8388ebc3e907c685ddd","slug":"korona-mother-father-positive-baby-died-salempur-news-gkp352457526","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां-बाप भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां-बाप भी पॉजिटिव
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल से आ रहा था परिवार, जबलपुर में बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उतारा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। श्रमिक स्पेशल से 20 मई को परिवार के साथ मुंबई से धनौती लाला गांव आ रही डेढ़ साल की बच्ची व उसके माता-पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 21 अस्पताल पहुंचने से पहले बच्ची की मौत हो गई और माता-पिता का उपचार जबलपुर के अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन जबलपुर के करीब पहुंची बच्ची को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। रेलवे हेल्पलाइन को सूचना देने के बाद परिवार वहीं उतर गया। अस्पताल ले जाते समय ही बच्ची की मौत हो गई। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पति-पत्नी को आइसोलेशन वार्ड भर्ती कराया गया है। 22 मई को कोरोना संक्रमित मानकर बच्ची को पूरे प्रोटोकाल के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 23 को आई रिपोर्ट में तीनों कोरोना संक्रमित पाए गए। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने के कारण माता-पिता बच्ची को आखिरी बार नहीं देख सके।