{"_id":"6186c70532f13474b212538f","slug":"korona-deoria-news-gkp415448925","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से छूटे लोगों को घर से बुलाकर लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से छूटे लोगों को घर से बुलाकर लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से छूटे लोगों को घर से बुलाकर लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के निर्देश के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव टीकाकरण की योजना तैयार कर ली है। सर्वे के आधार पर माइक्रोप्लान तैयार कर सोमवार से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। टीम के सदस्य घर-घर जाएंगे और छूटे हुए लोगों बुलाकर टीका लगाया जाएगा। क्लस्टर अभियान के लिए 356 टीमें बनाई गईं हैं।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करने में प्रदेश ने रिकार्ड बनाया है। केंद्र व प्रदेश सरकार के फरमान के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में सक्रिय हो गया है। दीपावली, भैया दूज सहित अन्य त्योहारों के कारण इसकी गति कुछ धीमी हो गई। डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर टीकाकरण से वंचित लोगों का सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराई गई। गांवों में सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोप्लान तैयार किया है। सोमवार से अभियान शुरू हो जाएगा। इसके लिए 356 टीमें बनाई गई हैं। क्लस्टर अभियान के तहत सलेमपुर व गौरीबाजार क्षेत्र में 30-30, बनकटा में 24, भाटपाररानी, भागलपुर, रुद्रपुर में 20-20, भटनी में 24, लार में 25, महेन में 17, भलुअनी में 16, मझगांवा में 25, बैतालपुर में 16, रामपुर कारखाना में 20, पथरदेवा में 17, देसही देवरिया, तरकुलवा में 16-16, बरहज में दो तथा देवरिया अरबन क्षेत्र में 18 स्थानों पर टीकाकरण होगा।
जनपद में क्लस्टर अभियान कल से शुरू होगा। सोमवार से गांवों में वैक्सीनेशन टीमें पहुंचेगी। जहां घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को बुलाकर टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए 356 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
- डॉ. सुरेंद्र सिंह
प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ