फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Knee-deep water on the main road; commuting disrupted.

Deoria News: मुख्य मार्ग पर घुटने भर पानी, आवागमन में परेशानी

Fri, 02 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Knee-deep water on the main road; commuting disrupted.
बरहज। भलुअनी ब्लॉक क्षेत्र के सोनखरीखा ग्राम सभा के मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी घुटने भर तक जमा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सबसे अधिक दिक्कत स्कूल के बच्चों को हो रही है। उन्हें पानी से होकर स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोनखरिका गांव के अरविंद तिवारी, संजय तिवारी, श्रीकांत तिवारी, विशुदेव प्रसाद, रामकैलाश प्रसाद और विशाल तिवारी समेत आदि का कहना है कि इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब दस वर्ष पहले कराया गया था। सड़क के किनारे स्थित पोखरे के पास मार्ग काफी नीचे है। बारिश होने पर पानी सड़क पर जलभराव हो जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों तक पानी जमा रहने से पैदल आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क को ऊंचा और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। एसडीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed