फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kishore's leg slipped while stretching Tripal on Dhankutti machine, death

Deoria News: धनकुट्टी मशीन पर त्रिपाल तानते समय किशोर का पैर फिसला, मौत

Sun, 23 Jul 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kishore's leg slipped while stretching Tripal on Dhankutti machine, death
मृतक आदर्श चौहान की फाइल फोटो
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के भैसहां ईंट भट्ठा के पास शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली पर लगी धनकुट्टी मशीन पर त्रिपाल तानते समय पैर फिसलने से एक 17 वर्षीय किशोर सड़क पर गिर गया। जिससे उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोट लग गई। एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। किशोर थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव का रहने वाला है। घटना की खबर मिलते ही परिवार मे चीख-पुकार मच गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पिपरा खेमकरन गांव निवासी आदर्श चौहान (17) गांव के उमेश चौहान के ट्रैक्टर ट्राली पर लगे धनकुट्टी मशीन पर चालक कमलेश यादव के साथ रहता था। चालक शनिवार दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर खुखुंदू थाना क्षेत्र के असना- भैसहां मार्ग पर भैसहां ईंट भट्ठा के पास पहुंचा था कि अचानक बारिश शुरू हो गई। भट्ठे के पास चालक ने गाड़ी रोककर आदर्श से धनकुट्टी मशीन को ढकने के लिए कहा। आदर्श त्रिपाल लेकर मशीन ढकने लगा तभी उसका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर झटपटाने लगा। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। आदर्श की बदौलत ही परिवार का चूल्हा जलता था। अब परिवार के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची थी। आदर्श का ट्राली पर लगे हालर से पैर फिसलने से मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed