फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kisan Sabha has indent ADM

किसान सभा ने एडीएम को मांगपत्र दिया

Thu, 17 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 17 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश और केंद्र सरकारों की कार्यप्रणाली को जन विरोधी बताया। 

किसान सभा के पदाधिकारियों ने मांग की कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारी और कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला कराया जाए। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एडीएम वित्त राजस्व राजकेश्वर को दिया।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रामविलास मणि ने कहा कि रबी और खरीफ की फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों को 20 हजार रुपया प्रति एकड़ का मुआवजा प्रदान किया जाए। 

जिलाध्यक्ष कमला यादव ने कहा कि सरकारी और सहकारी बैंकों को कृषि ऋण और नलकूपों का बिजली बिल माफ हो। इंडिया मार्का-टू हैंडपम्प को लगाया जाए।

 आनंद प्रकाश चौरसिया ने कहा कि किसान, मजदूर और दस्तकारों को 3000 रुपया मासिक पेंशन दिया जाए। इस दौरान विजय प्रकाश, उमेश वर्मा, रामबदन गोंड, रामजी चौहान, सलाउद्दीन, सलीम, रमाशंकर शर्मा आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed