फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kinnar hangama in kotwali

Deoria News: शादी का झांसा देकर किन्नर से दुष्कर्म, कोतवाली में हंगामा

Fri, 17 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
kinnar hangama in kotwali
फोटो
विज्ञापन

आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नरों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। शादी का झांसा देकर किन्नर से दुष्कर्म करने व लिंग परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने शादी करने से इन्कार करते हुए पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। इससे नाराज किन्नरों ने सदर कोतवाली में बृहस्पतिवार को आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
देवरिया शहर के एक मोहल्ला निवासी एक किन्नर की मुलाकात बनकटा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से एक साल पूर्व एक कार्यक्रम में हुई थी। व्यक्ति ने किन्नर का मोबाइल नम्बर लिया और दोनों बात करने लगे। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक किन्नर से दुष्कर्म किया और लिंग भी परिवर्तन करा दिया। किन्नर जब शादी करने का दबाव बनाने लगी तो वह दूरी बनाने लगा।
विज्ञापन

पीड़ित किन्नर पुलिस को तहरीर देकर कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गई। जानकारी पर उसकी किन्नर साथी भी कोतवाली पहुंच गईं। वे आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल के साथ पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
हालांकि, एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने भी किन्नर पर प्रताड़ित करने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देने की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed