फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Khushi got gold and Anamika got silver in Junior Girls Wrestling State

Deoria News: जूनियर बालिका कुश्ती स्टेट में खुशी को स्वर्ण और अनामिका को मिला रजत

Sun, 29 Dec 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Khushi got gold and Anamika got silver in Junior Girls Wrestling State
देवरिया। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से 25 से 27 दिसंबर तक मऊ में जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें गोरखपुर मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए खुशी चौहान ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण एवं 72 किलोग्राम भार वर्ग में अनामिका पटेल ने रजत पदक जीता है। वह दोनों स्पोर्ट्स स्टेडियम की खिलाड़ी हैं। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत संचालित कुश्ती शिविर के प्रशिक्षक रामजनम यादव ने शनिवार को बताया कि गोरखपुर मंडल की 10 सदस्यीय टीम 10 भार वर्ग में जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती में हिस्सा लिया था। इसमें देवरिया स्टेडियम की नेहा पटेल, सौम्या, अन्नू गोंड, अनामिका पटेल, खुशी चौहान, चांदनी सिंह ने इसमें प्रतिभाग किया था। इसमें खुशी चौहान ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 72 किलोग्राम भार वर्ग में अनामिका पटेल ने रजत पदक जीता है। खुशी खेलो इंडिया शिविर की और अनामिका वार्षिक शिविर की खिलाड़ी हैं। इनकी अच्छे प्रदर्शन से यहां की महिला पहलवानों को प्रेरणा मिलेगी। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने भी दोनो खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन पर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed