फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Khukhundu police caught the vehicle lifters and handed them over to the Kotwali police.

Deoria News: खुखुंदू पुलिस ने वाहन लिफ्टरों को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंपा

Mon, 29 Jul 2024 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Khukhundu police caught the vehicle lifters and handed them over to the Kotwali police.
- कुछ लोग वाहन लिफ्टर समझ पकड़ कर बंधक बना कर रहे थे पिटाई
विज्ञापन

-पुलिस पहुंची तो उनके सामने भी मारते-पीटते रहे लोग

-कोतवाली पुलिस ने पूछताछ कर दोनों को छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया/ खुखुंदू। खुखुंदू चौराहे पर बड़ी संख्या में पहुंचे कुछ लोगों ने वाहन लिफ्टर समझ दो युवकों को पकड़ लिया और खंभे में बांध कर उनकी पिटाई कर दी। आसपास के लोग बचाव में उतरे तो हमलावरों ने उन्हें खदेड़ दिया। युवकों की पिटाई से सहमे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी लोग वाहन चोरी का आरोप लगाकर युवकों को पीटते रहे। उधर, खुखुंदू पुलिस ने दोनों को कोतवाली पुलिस को सौंप दी। कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया।

खुखुंदू क्षेत्र के कुछ युवक चौराहे पर एक मेकेनिक को चोरी की एक बोलेरो गाड़ी का सेल्फ बनाने के लिए दिया। हालांकि मेकेनिक के गोरखपुर में होने से गाड़ी बनाने में विलंब हो गया। उधर, दो दिन पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी खोजते वाहन स्वामी खुखुंदू चौराहे पर पहुंचे। उनके पास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने मेकेनिक से पूछा किसकी बोलेरो है। फिर वाहन स्वामी ने गाड़ी मालिक को बुलाने को कहा। जैसे ही दोनों युवक मौके पर पहुंचे। सभी ने दोनों को पकड़कर खंभे में बांध दिया और पिटाई करने लगे। जो भी बचाव करने पहुंच रहा था हमलावर गाली देते हुए भगा दे रहे थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को लगा कि पिटाई से युवकों की जान चली जाएगी, फिर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी हमलावर युवकों को मारते-पीटते रहे। पुलिस ने दोनों युवकों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि वाहन लिफ्टर समझ भीड़ ने युवकों को मारा-पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इनसेट.....

वाहन लिफ्टर को पुलिस ने जेल रोड से पकड़ कर भेजा जेल

खुखुंदू । कोतवाली पुलिस ने वाहन लिफ्टर को जेल रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बोलेरो और बाइक बरामद की है।

कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि 25 जुलाई की दोपहर को बरहज थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी सुरेश यादव सोंदा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पर किसी कार्यवश गए थे। बोलेरो बाहर खड़ी कर बैंक में चले गए। लौटे तो देखा कि गाड़ी गायब है। खोजबीन करने के बाद जब बोलेरो नहीं मिली तो कोतवाली पहुंच तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर बोलेरो की तलाश में जुट गई। उधर चार दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के दानोपुर निवासी आशीष कुमार चौहान बाइक लेकर रुद्रपुर मोड़ के आशीर्वाद हास्पिटल गए थे। बाइक खड़ी कर अंदर गए और बाहर निकलने पर गायब थी। पुलिस केस दर्ज कर चोर की तलाश कर ही रही थी। पुलिस ने जेल रोड से एक संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी विवेक यादव बताया। उसकी निशानदेही पर पटरी पर खड़े चोरी के दोनों वाहन को कब्जे में लिया।
पुलिस ने विवेक यादव को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed