{"_id":"69a1e3451849ae1b0b06d5e6","slug":"khatu-shyams-nishan-yatra-started-with-devotion-and-joy-deoria-news-c-208-1-deo1009-175937-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा
Sat, 28 Feb 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खांटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु, संवाद
देवरिया। फाल्गुन मास की एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम प्रभु की भव्य निशान यात्रा शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। शहर की सड़कें खांटू श्याम के जयकारों से गूंज उठीं।
सुबह से ही श्रद्धालु न्यू कालोनी स्थित बड़े पार्क हनुमान मंदिर पर एकत्र होने लगे। वहां विधि-विधान से निशान पूजन कर विश्व कल्याण और सनातन धर्म की रक्षा की कामना की गई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त हाथों में निशान (ध्वज) लेकर निकल पड़े। 550 से अधिक श्याम प्रेमियों ने हाथों में निशान लहराते हुए हारे के सहारे की जय और लखदातार की जय के उद्घोष किए। यात्रा में सबसे आगे घोड़ा और बैंडबाजा चल रहा था। इसके पीछे पिकअप पर सजी प्रभु की मनमोहक झांकी और तीन डीजे सेट भजनों की वर्षा कर रहे थे। यह शोभा यात्रा न्यू कालोनी से शुरू होकर जलकल रोड, मोती लाल रोड, अमर ज्योति चौराहा, नई बाजार, मालवीय रोड और सुभाष चौक होते हुए ओवरब्रिज के रास्ते सुबह 11:00 बजे सिंधी मिल काॅलोनी (कसया रोड) स्थित श्याम मंदिर पहुंची। रास्ते भर भक्तों ने घरों से निकलकर रथ का पूजन किया और यात्रा पर पुष्पवर्षा की। निशान यात्रा के समापन के बाद मंदिर में प्रभु का भव्य श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग अर्पित किया गया। शाम को आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने समां बांध दिया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव अशोक कुमार अग्रवाल, संयोजक कृष्णमुरारी शर्मा, सचेतक सज्जन केजरीवाल, अनूप कानोडिया, स्वर्णकार संघ जिलाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, कोषाध्यक्ष हरे राम वर्मा, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, नगर मंत्री अमन वर्मा, मोहित सोनी, अभिराज वर्मा, दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
भजनों से गूंजता रहा श्याम मंदिर
श्री श्याम मंदिर में शहर के अरुण पांडेय, बस्ती के सचिन गुप्ता और सिसवा बाजार के अनीस सोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी। हाथों में लेके निशान चलो चलो श्याम दर पे......, हारे का तू है सहारा सांवरे..... जैसे भजनों पर भक्त रात भर झूमते रहे। देवरिया के स्थानीय भक्तों के साथ-साथ कसया से भी लगभग 101 श्रद्धालु निशान लेकर रात 9:30 बजे मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
श्री श्याम निशान यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
तरकुलवा। नगर पंचायत कस्बा सहित अन्य चौराहों पर शुक्रवार की शाम को श्री श्याम निशान यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान '' जय श्री श्याम'' के जयकारों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कुशीनगर जिले के कसया से शुरू होकर देवरिया जा रही श्री श्याम निशान यात्रा के विकास खंड की सीमा में प्रवेश करने पर मुंडेरा, गढ़रामपुर, सोनहुला रामनगर, बालपुर श्रीनगर, तरकुलवा, कंचनपुर आदि कस्बों में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में झंडा थामे भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी सहभागिता ने इस यात्रा को खास बना दिया।