{"_id":"68409089f09614073109a1a9","slug":"keep-the-intelligence-system-active-instructions-to-keep-an-eye-on-social-media-deoria-news-c-208-1-sdn1004-155260-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुफिया तंत्र को रखें सक्रिय, सोशल मीडिया नजर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुफिया तंत्र को रखें सक्रिय, सोशल मीडिया नजर रखने के निर्देश
Wed, 04 Jun 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस लाइंस देवरिया के सभागार में बुधवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शिवासिम्मी चनप्पा की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों और जनपद में कानून-व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने मातहतों को खुफिया तंत्र को सक्रिय करने और सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर किसी भी प्रकार की अशांति अथवा अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस को सतर्कता बरतनी होगी।
उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी गश्त, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
साथ ही, यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनता को सुरक्षा का अहसास होना चाहिए। कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने संभावित आयोजनों, धार्मिक कार्यक्रमों, जुलूसों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया उत्तरी अरविंद कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह समेत समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।