फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kasili village to be formed bloc

बरहज के कसिली गांव को ब्लॉक बनाने की योजना

Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
kasili village to be formed bloc
बरहज के कसिली गांव को ब्लॉक बनाने की योजना
विज्ञापन

मगहरा। ग्राम्य विकास आयुक्त ने बरहज तहसील क्षेत्र के कसिली गांव को ब्लॉक बनाने के लिए सीडीओ रवींद्र कुमार से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। 13 नवंबर को स्टेडियम के उद्घाटन में आए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र से ग्रामीणों ने ब्लॉक बनवाने की मांग की थी। इस सूचना से ग्रामीणों में हर्ष है।
ब्लॉक सृजन के लिए 75 हजार से एक लाख तक आबादी निर्धारित है। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र और उनके पिता प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र कसिली गांव के निवासी हैं। उनसे ग्रामीणों ने गांव को ब्लॉक बनवाने की मांग की थी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी जे रवींद्र कुमार ने बताया कि गांव को ब्लॉक बनाने के लिए शासन से रिपोर्ट मांगी गई है। जमीन के लिए एसडीएम बरहज को निर्देशित किया गया है। दो दिन के अंदर शासन को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों की शामिल हो सकती हैं न्याय पंचायतें
बरहज/मगहरा। तहसील क्षेत्र के कसिली गांव को ब्लॉक बनाने के लिए सलेमपुर विकासखंड की इटौहा-चंदौली, मझौआं, परसियां भंडारी, भलुअनी के बिरजापुर, मरकड़ा, जबकि भागलपुर ब्लॉक क्षेत्र की टीकर, सतरांव और कसिली न्याय पंचायतों को शामिल किया जा सकता है। गांव के कपीश मिश्र, अरुण मिश्र, गब्बू मिश्र, अवधेश यादव, सूर्यप्रकाश मिश्र, जंगबहादुर, दीपक, आदित्य मिश्र, राजकुमार यादव, अभय, गोपाल, रवि आदि का कहना है कि कसिली को ब्लॉक बनाए जाने पर क्षेत्र का अबाध गति से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed