फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A camp for assistive devices will be held on October 24 and 25.

Deoria News: सहायक उपकरणों के लिए 24 और 25 अक्तूबर को लगेगा शिविर

Thu, 22 Oct 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A camp for assistive devices will be held on October 24 and 25.
देवरिया। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 24 और 25 अक्तूबर को चिह्नांकन एवं पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव स्थित कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर सुबह नौ बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगा। इसमें पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए चिह्नांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकर, छड़ी, चश्मा, कुशन और कान की मशीन सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिह्नांकन किया जाएगा। वहीं, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट केन, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, कान की मशीन और एमआर किट सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृत्रिम हाथ-पैर, एएफओ, केएफओ, एचकेएएफओ और विशेष जूते की जरूरत वाले दिव्यांगजन भी शिविर में पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। पात्रता और आवश्यकता के आधार पर लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज लाना जरूरी
शिविर में परीक्षण और पंजीकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र या यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र अथवा ग्राम प्रधान की ओर से जारी आय प्रमाणपत्र, फोटो और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed