फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   karwa chouth

करवा चौथ : चांद को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की

Mon, 25 Oct 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
karwa chouth
करवा चौथ : चांद को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

भोर में सरगही ग्रहण कर शुरू किया व्रत, पति के हाथों जल पीकर किया पारण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने शनिवार को विधि विधान से करवाचौथ का निर्जल व्रत रखा है। शुभ मुहूर्त में चांद के दीदार होने के बाद अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु होेने और परिवार के मंगल की कामना। पति के हाथों जल पीकर रात में पारण किया।

करवाचौथ व्रत को लेकर पंजाबी, खत्री, मारवाड़ी समाज की महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नव विवाहित व सुहागिन महिलाओं ने सरगही ग्रहण कर सूर्योदय के साथ निर्जला व्रत की शुरूआत की। व्रतियों ने घरों में अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। पूरे दिन व्रत रहने के बाद शाम को स्नान-ध्यान और सोलह शृंगार कर व्रत के महात्म्य से संबंधित कथाएं सुनीं। शहर के हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर, पुलिस लाइन, भटवलिया स्थित हाइडिल कॉलोनी एवं कचहरी स्थित शिवालयों में पूजन अर्चन के लिए और कथा सुनने के लिए व्रती महिलाएं जुटी रहीं। शाम को चांद के दीदार होते ही व्रतियों के चेहरे खिल उठे। सुहागिनों ने शुभ मुहूर्त में 7.52 बजे पर चांद को अर्घ्य दिया। चलनी में पति का चेहरा देख उन्हीं के हाथों जल ग्रहण करते हुए व्रत को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed