फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   karajaha won trophy

डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में करजहां ने जीती ट्रॉफी

Sat, 13 Mar 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
karajaha won trophy
डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में करजहां ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

करुअना। क्षेत्र के फुलवरिया पांडेय गांव में डे-नाइट काली चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में करजहां ने रुच्चापार को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

शनिवार को मुख्य अतिथि प्रसपा लोहिया जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रुच्चापार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर में 10 विकेट खोकर 46 रन बनाए। करजहां के गोपाल और सिब्बू ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाबी पारी में करजहां के बल्लेबाजों ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार धीरज और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार सिब्बू को दिया गया। स्कोरर विकास कन्नौजिया, अमित यादव, कमेंटेटर मोहन कुशवाहा और निर्णायक राकेश यादव, नितेश कुमार रहे। इस दौरान रमेश चंद्र, ढोड़ेश्वर तिवारी, पतिंगन कन्नौजिया, शिवशंकर, बृजेश, जितेंद्र, रतन मिश्र, प्रतीक पांडेय, शशिकांत, प्रेमचंद मिश्र, राहुल, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed