फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jyoti of Khukhundu and Babli of Khirsar hoisted the flag in the race.

Deoria News: दौड़ में खुखुंदू की ज्योति और खिरसर की बबली ने लहराया परचम

Tue, 17 Oct 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jyoti of Khukhundu and Babli of Khirsar hoisted the flag in the race.
खुखुंदू। क्षेत्र के नरौली संग्राम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिससे न्याय पंचायत स्तर के पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। 100 से लेकर 400 मीटर की दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुखुंदू की ज्योति ने प्रथम और खिरसर की बबली ने दूसरा स्थान हासिल कर परचम लहराया।
विज्ञापन

विकास खंड भलुअनी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरौली संग्राम में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का छात्रों ने प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सुरहां प्रथम, खुखुंदू द्वितीय, कबड्डी में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सुरहां द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि लंबी कूद में खुखुंदू बालक वर्ग प्रथम, नरौली संग्राम द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ तृतीय रहे। उधर, 50 से लेकर 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू की सीमा प्रथम स्थान, रुबी द्वितीय और सुरहां की संगीता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 100 मीटर से लेकर 400 मीटर की दौड़ में खुखुंदू की ज्योति प्रथम और खिरसर की बबली ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ब्लांक स्तरीय प्रतियोगिता में अपना जगह बना लिया। बालिका वर्ग की लंबी कूद में नरौली संग्राम की राजनंदी प्रथम जबकि खुखुंदू की ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में खिरसर का बालक वर्ग प्रथम और नरौली संग्राम द्वितीय, हालांकि खो-खो बालिका वर्ग में नरौली संग्राम विजेता और नरौली संग्राम उपविजेता रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान पारस यादव सहित शिक्षक ज्ञानप्रकाश मिश्र,विरेंद्र सिंह, इद्रीस, रफीक लारी, संतोष राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed