फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   junior handball trial on 1 march

Deoria News: जूनियर हैंडबाल बालक का ट्रायल पहली को

Tue, 28 Feb 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
junior handball trial on 1 march
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जूनियर बालक स्टेट हैंडबाॅल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जिला टीम का ट्रायल एक मार्च को स्टेडियम में होगा। दो मार्च को गोरखपुर में मंडल ट्रायल के बाद ही चयनित टीम इसमें प्रतिभाग करेगी।
खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश हैंडबाॅल संघ की ओर से 10 से 13 मार्च तक गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय जूनियर हैंडबाॅल प्रतियोगिता होनी है। इसमें जनपद के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकें, इसके लिए जिला टीम का चयन एक मार्च को होगा।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने सोमवार को बताया कि एक जनवरी वर्ष 2003 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही इसमें प्रतिभाग कर पाएंगे। जनपदीय ट्रायल में केवल जिला निवासी खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को आयु सत्यापन के लिए आधार या जन्म प्रमाणपत्र चयन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीए को लिंक भेजने में आई तकनीकी समस्या से के कारण मैच स्थगित
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूपीसीए की देखरेख में चल रहे देवरिया क्रिकेट लीग के तीसरे चरण का अंतिम मैच तकनीकी समस्या के चलते स्थगित कर दिया गया। सोमवार को फैसल एकेडमी गौरीबाजार व महाराणा प्रताप क्लब पथरदेवा के बीच मुकाबला होना था। देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी व वरिष्ठ संयुक्त सचिव मो. कलाम खां ने बताया कि हर दिन यूपीसीए को ऑनलाइन स्कोरिंग का लिंक यहां से भेजा जाता है। सोमवार को सर्वर की समस्या के चलते यह नहीं हो पाया। ऐसे में मैच को स्थगित कर देना पड़ा है। पांच से सात मार्च तक लीग का चौथा चरण प्रारंभ होगा। इसी के तहत अगले मुकाबले खेले जाएंगे। लीग में अभी फाइनल को मिलाकर कुल 32 मैच होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed