{"_id":"65c53469fbd22e855106cb9b","slug":"junior-boys-hockey-district-team-selected-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-118996-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जूनियर बालक स्टेट हॉकी के लिए ट्रायल के बाद चुनी गई 10 सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जूनियर बालक स्टेट हॉकी के लिए ट्रायल के बाद चुनी गई 10 सदस्यीय टीम
Fri, 09 Feb 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
...फोटो समाचार
17 से 22 फरवरी तक गोरखपुर में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक हाॅकी ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों की फिटनेस व गेम स्किल जांचने के बाद 10 सदस्यीय जिला टीम का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया।
खेल निदेशालय की ओर से 17 से 22 फरवरी तक गोरखपुर में जूनियर बालक स्टेट हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसमें जनपद के खिलाड़ियों के प्रतिभाग के लिए रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक शकील अहमद की देखरेख में आयोजित जिला ट्रायल के बाद जनपद टीम का चयन किया गया।
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि जिला ट्रायल के बाद शिवम गौतम, सक्षम तिवारी, दयानंद कुमार, अंकित चौहान, प्रशांत यादव, आलोक प्रजापति, करन कुमार गौड़, साहिल अहमद, संगम गौतम, अरिंदम तिवारी का चयन किया गया।
विज्ञापन
चयनित जिला टीम गोरखपुर में नौ फरवरी को होने वाले मंडल ट्रॉयल में भाग लेगी। यहां ट्रायल के बाद स्टेट के लिए मंडलीय टीम चुनी जाएगी।