{"_id":"67bb74fa5b3555841e034344","slug":"jugunu-got-first-place-and-sudarshan-got-second-place-in-the-race-deoria-news-c-208-1-deo1004-147797-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दौड़ में जुगुनू को प्रथम और सुदर्शन को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दौड़ में जुगुनू को प्रथम और सुदर्शन को मिला दूसरा स्थान
Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में विजेता प्रतिभागी। संवाद
देसही देवरिया। बरवा मीरछापर चौराहा स्थित एक विद्यालय में रविवार को देशभक्ति दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला प्रतिभागियों ने भी प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के बरवा मीरछापर चौराहा स्थित हाईस्कूल परिसर में गांव व क्षेत्र के सेवानिवृत फौजियों और अन्य लोगों के सहयोग से देशभक्ति दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग के ढाई किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें हेतिमपुर की दो सगी बहनों नाजिया खातून व नरगिश को क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि बरवा मीरछापर गांव की रीना कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग के पांच किलोमीटर की दौड़ में कुल 57 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें वाराणसी के धावक जुगुनू कुमार प्रथम, वाराणसी के ही सुदर्शन द्वितीय व गोरखपुर के रोहित कुमार को तीसरा स्थान हासिल हुआ। अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड सैनिकों ने इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर आने वाली युवा पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश दिया है। पूर्व सैनिक मार्कंडेय वर्मा, राम दिनेश मद्धेशिया, दुर्गेश पांडेय, कैप्टन जयराम, कैप्टन सुभाष चंद सिंह, कैप्टन रमेश सिंह, सूबेदार मेजर बसंत प्रसाद, सूबेदार मेजर आरबी सिंह, सूबेदार मेजर व्यास मिश्र को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन हरिश्चंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि डॉ. विष्णु कुशवाहा, पूर्व प्रधान देवीकांत पांडेय, सुदामा यादव, देवानंद भारती, आनंद प्रकाश द्विवेदी, वसीउल्लाह सिद्दीकी, उग्रसेन कुशवाहा, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।