फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jharkhand beat Assam

फुटबॉल : पूजा की हैट्रिक से झारखंड ने असम को 4–0 से हराया

Wed, 07 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand beat Assam
राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में एक दूसरे से जूझते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी।
देवरिया। बैतालपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के खेल मैदान पर मंगलवार को स्व. फूलमती देवी राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला झारखंड और असम की महिला टीमों के बीच हुआ, जिसमें पूजा कुमारी के हैट्रिक की बदौलत झारखंड ने असम को 4–0 से हरा दिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रवण मणि त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सर्वेश मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। असम की टीम ने भी कई बार आक्रमण किए, लेकिन झारखंड की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। पहले हाफ के 29वें मिनट में झारखंड की स्टार खिलाड़ी पूजा कुमारी ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ की समाप्ति तक यही स्कोर बना रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही झारखंड की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। खेल के कुछ ही मिनटों में पूजा कुमारी ने एक और गोल कर बढ़त को 2–0 कर दिया। इसके तुरंत बाद निकिता होरा ने तेजतर्रार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा गोल दागा और झारखंड की बढ़त 3–0 कर दी। असम लगातार प्रयासों के बावजूद वापसी नहीं कर सकी। खेल के अंतिम चरण में पूजा कुमारी ने अपना तीसरा व्यक्तिगत एवं टीम का चौथा गोल कर झारखंड को 4–0 से शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन

मैच में निर्णायक की भूमिका जितेंद्र कुमार ने निभाई, जबकि कमेंट्री मंजेश कुमार ने की। संचालन की जिम्मेदारी मुकेश कुमार राव ने कुशलतापूर्वक संभाली। इस अवसर पर सुयश मणि त्रिपाठी, अवनिद्र कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, अमरचंद गौड़, प्रवीण कुमार द्विवेदी, दिलीप कुमार, त्रिलोकी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed