फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jewellery shops in Sahalag become more popular

Deoria News: सहालग में आभूषणों की दुकानों में बढ़ी रौनक

Fri, 18 Apr 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jewellery shops in Sahalag become more popular
बेचने के लिए दुकान पर रखा पनीर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सहालग का सीजन शुरू होने के बाद से बाजार में रौनक बढ़ लगी है। आभूषण और कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है। व्यवसायियों ने भी शादी-विवाह के लिए जरूरी सामान का स्टॉक करलिया है। लोगों की पसंद का ख्याल रखते हुए नई डिजाइन के ज्वेलरी भी मंगाए गए हैं। व्यवसायियों के अनुसार, लगन और अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर आभूषण खरीदने की परंपरा के चलते 100 करोड़ का व्यवसाय होने का अनुमान है।
तीन माह तक चलने वाले लगन में शादी-विवाह के 30 मुहूर्त हैं। जिले में दो हजार से अधिक शादियां होनी हैं। जिन घरों में वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं, वहां अभी से आभूषण और कपड़े आदि की खरीदारी की जाने लगी है। इससे आभूषण कारोबार में उछाल आ गया है।
विज्ञापन

शहर के आर्य समाज गली, मालवीय रोड, हनुमान मंदिर रोड, सुर्तीहट्टा रोड, मोहन रोड आदि जगहों पर स्थित आभूषण की दुकानों और शोरूम में खरीदारोंं की भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालवीय रोड के व्यवसायी कपिल सोनी ने बताया कि शादी-विवाह के लिए इसमें डायमंड के रिंग, नेकलेस, ब्रेसलेट, नथिया, ईयररिंग, नोजरिंग, मंगलसूत्र नई डिजाइन और हल्के में उपलब्ध हैं।

तीन माह में शादी के यह होंगे मुहूर्त : ज्योतिषाचार्य पं. विवेक उपाध्याय ने बताया कि अप्रैल में 17, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तो मई माह में 1, 5, 6, 8, 10, 14,15,16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28, वहीं जून माह में 2, 4, 5, 7 और आठ जून तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed