फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jewellery and cash stolen from two houses

Deoria News: दो घरों से जेवरात और नकदी चोरी

Sun, 30 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from two houses
बरियारपुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने दो गांवों में धावा बोलकर नकदी समेत आभूषण चुरा ले गए। चोरी की वारदात से गांवों में दहशत है। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने थाने में शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन

पहली घटना गंभीरपुर गांव की है, जहां पंजाब में नौकरी करने वाले अर्जुन पासवान के घर को चोरों ने निशाना बनाया। शुक्रवार की देर रात चोर खुले मुख्य फाटक से घर में घुसे और अर्जुन के कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और कपड़े चुरा ले गए।
विज्ञापन

घटना की तहरीर अर्जुन के साले दिलीप प्रसाद ने दी है, जिसमें अर्जुन के ही भाइयों पर चोरी का संदेह जताया गया है।
दूसरी वारदात सरैया गांव में हुई, जहां रामकृपाल राजभर टोला पर कटरैन और झोपड़ी डालकर रहते हैं। रात में चोरों ने बिना फाटक वाली कटरैन में घुसकर अटैची और बैग उठा ले गए। थोड़ी दूरी पर ले जाकर बैग खोलकर उसमें से पांच हजार रुपये निकाल लिए और अटैची और बैग को नहर में फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों ने नहर के किनारे सामान बिखरा देखा तो परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि गंभीरपुर प्रकरण में शिकायती पत्र मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। सरैया गांव की घटना की भी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed