फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jewelery worth three lakhs stolen by breaking the shutter of the shop

Deoria News: दुकान का शटर तोड़कर तीन लाख के जेवर चोरी

Mon, 24 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth three lakhs stolen by breaking the shutter of the shop
दुकान में टूटी अलमारी। संवाद 
भाटपाररानी/प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के पड़री बाजार में शनिवार की रात एक सोना, चांदी की दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब 30 हजार नकदी समेत लगभग तीन लाख के जेवर चुरा ले गए। लोगों की सूचना पर दुकान मालिक सुबह दुकान पहुंचा तो शटर टूटा देख होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गई। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कडसरवा बुजुर्ग टोला बहेरा निवासी नंद किशोर सिंह कुशवाहा पुत्र स्व. भागवत पड़री बाजार में अपने ही मकान में सोना चांदी सहित कपड़ा, जूता चप्पल की दुकान खोले हुए हैं। शनिवार की देर शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान को अपना निशाना बना दिया। छत के रास्ते चढ़े चोर मकान में सुराख बनाकर शटर तोड़ कर अंदर प्रवेश किए और उसमें रखा नकदी, जेवरात उठा ले गए। घटना में चोर 30 हजार रुपये नकद व 30 ग्राम सोना सहित करीब डेढ़ किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिए। चोरी गए सामानों की कीमत लगभग 3.30 लाख आंकी गई है। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देख कर इसकी जानकारी दुकानदार को दी। सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और दुकान में सामान बिखरा देख कर दंग रह गया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। दुकानदार ने चोरी की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर घटना का पर्दाफाश शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed