फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jeweler closed the shop, protest against excise duty

स्वर्ण व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें

Thu, 03 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 03 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

अखिल भारतीय और उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के निर्देश पर जनपद सर्राफा मंडल ने उत्पाद शुल्क के विरोध में दुकानें बंद रखी। भारत सरकार से इस काले कानून को वापस लेने की मांग की गई। 

सर्राफा व्यवसायियों को संबोधित करते हुए जनपद सर्राफा मंडल के अध्यक्ष शंखपाल सर्राफ ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाया था। इसके चलते उसे प्रचंड बहुमत मिला।

अब केंद्र सरकार छोटे-छोटे स्वर्ण व्यवसायियों पर उत्पाद शुल्क लगा दिया है। ऐसे में कस्टम विभाग के लोग व्यवसायियों का शोषण करेंगे। स्वर्ण व्यवसायी अंतिम सांस तक इसका विरोध करेंगे।

जिला महामंत्री उमाशंकर वर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश संगठन के निर्देश पर तीन दिन की बंदी शुरू हो गई है। यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन बंदी की जाएगी।

बैठक को नीरज वर्मा, वासुदेव वर्मा, रमेश वर्मा, वंशीधर, ऋषि, दीपक, रमेश सोनी, दीपू वर्मा, कैलाश, विनय वर्मा, शिवजी, प्रह्लाद आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में राजेेश, विकास, राजू, अजय, प्रकाश, गंगा, तारकेश्वर, श्रीराम, रामसुंदर, मोहन वर्मा, लक्ष्मन, गुड्डू, रंजन, रोशन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed