फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Janseva Express nine and a half hours late and Vaishali five and a half hours late

Deoria News: जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े नौ और वैशाली साढ़े पांच घंटे विलंब

Sat, 30 May 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Janseva Express nine and a half hours late and Vaishali five and a half hours late
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के काफी देर से रुकने पर परेशान यात्री। 
भटनी। चौरीचौरा-गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे का हाईटेंशन तार और खंभे टूटने से शुक्रवार की सुबह से शाम तक डाउन ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इससे जनसेवा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें पांच से नौ घंटे देर से देवरिया और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
अमृतसर-पूर्णिया कैंट जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे की देरी से चल रही थी। गोरखपुर से भटनी के बीच वैशाली एक्सप्रेस भी साढ़े पांच घंटे लेट हो गई थी।
सुबह की आंधी-बारिश से ट्रेनों के पहिए अचानक रुक गए। जनसेवा एक्सप्रेस कुसम्ही, कृषक गोरखपुर कैंट, मौर्य एक्सप्रेस व पूर्वांचल एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस भाटपार रानी, सिवान-गोरखपुर पैसेंजर मैरवा, छपरा-नौतनवा इंटरसिटी सिवान, लिच्छवी एक्सप्रेस सलेमपुर स्टेशन पर घंटों खड़ी रहीं।
विज्ञापन

देर शाम तक रेल प्रशासन ने अप ट्रैक से ट्रेनों को चलाया।
अमृतसर-पूर्णिया कैंट जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, लखनऊ -वाराणसी कृषक एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, गोरखपुर-संभलपुर मौर्य एक्सप्रेस छह घंटे, गोरखपुर-मुंबई काशी एक्सप्रेस आठ घंटे, गोरखपुर-मुंबई गोदान एक्सप्रेस आठ घंटे, नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस चार घंटे विलंब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed