फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jan vishwas rally

नहीं आये डिप्टी सीएम, मायूस हुए लोग

Sat, 25 Dec 2021 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
jan vishwas rally
सेंटपाल स्कूल में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही - फोटो : SALEMPUR
नहीं आए डिप्टी सीएम, मायूस हुए लोग
विज्ञापन

जन विश्वास रैली में अमित शाह एवं केशव मौर्य के नाम पर जुटाई गई थी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के सेंटपाल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित जन विश्वास रैली के मौके पर आयोजित सभा के वर्चुअल संबोधन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया। प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं होती तो प्रदेश लुट जाता, प्रदेश सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने सारी परियोजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया। यात्रा प्रभारी सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों व मजदूरों के लिए कार्य रही है। विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। सभा को सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव, विधायक काली प्रसाद, राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, राज्य सभा सदस्य सकलदीप राजभर, सांसद रविंद्र कुुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, संजीव राय, त्रिगुणायक विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, विधायक कमलेश शुक्ल, विधायक धनंजय कनौजिया, विंदा कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख, अश्वनी कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, नीरज शाही, जितेंद्र सिंह, जयनाथ कुशवाहा, संदीप सिंह, राहुल सिंह, लार के प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, अमरेश सिंह बबलू, रणधीर गुप्ता, नीरज वर्मा, रत्नेश मिश्रा, मिथिलेश बाबा, उमाकांत मिश्र, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व संचालन जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..तो नहीं आए अमित शाह एवं डिप्टी सीएम
सलेमपुर। जन विश्वास यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आना था लेकिन वह नहीं आए। अमित शाह का एक दिन पूर्व एवं केशव प्रसाद मौर्य के नहीं आने की जानकारी कार्यक्रम के दौरान लोगों को हुई।
फोटो -
जन विश्वास यात्रा पर हुई फूलों की वर्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा की जन विश्वास यात्रा पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा की। यात्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शामिल होना था, लेकिन वह शामिल नहीं हो सके। शुक्रवार की सुबह जन विश्वास यात्रा सुबह बरहज से निकलकर पैना, बछउर, उसरहा, सोहनाग मोड़ होते सलेमपुर पहुंची। वहां से भरथुआ, खुखुंदू, सोनूघाट, महुआनी, बरियारपुर, धुसवा, पथरदेवा, कंचनपुर, रामपुर कारखाना, गायत्री मंदिर देवरिया पहुंचकर समाप्त हुई।

सलेमपुर से यात्रा लेकर राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद जयप्रकाश निषाद, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सांसद रवींद्र कुशवाहा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रीराम चौहान निकले। जहां भरथुआ चौराहे पर अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। खुखुंदू चौराहे पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय, एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, डॉ. संजीव शुक्ल, रितू शाही, डॉ. अर्चना पांडेय, कमलेश पांडेय, मुक्तिनाथ तिवारी, रामजोखन निषाद आदि ने स्वागत किया। वहां से सोनूघाट यात्रा पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सोनूघाट में प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद महुआनी चौराहा होते बरियापुर चौराहा यात्रा पहुंची, वहां से पथरदेवा पहुंचने पर सभा हुई। पथरदेवा से कचंनपुर, रामपुर कारखाना होते यात्रा गायत्री मंदिर पहुंची, जहां सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि एवं नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, संजय तिवारी, नीरज वर्मा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed