फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jam on city roads, route diversion on Chhath

Deoria News: छठ पर शहर की सड़कों पर जाम, रूट डायवर्जन

Thu, 16 Nov 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Jam on city roads, route diversion on Chhath
मोतीलाल रोड पर लगा जाम।संवाद
21 नवंबर तक लागू रहेगा शहर में डायवर्जन
विज्ञापन

रोक के बावजूद चार पहिया वाहन लेकर नोइंट्री में घुस रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दिवाली के बाद अब छठ पर्व को देखते हुए शहर के कई मुख्य मार्गाें पर नोइंट्री लागू है। इसके बावजूद कुछ लोग इन सड़कों पर अपने घुसा कर जाम का करण बन रहे हैं। त्योहारी छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालय खुले तो शहर की सड़कों पर पूरे दिन लोग जाम से परेशान नजर आए। रूट डायवर्जन के बाद भी मनमानी तरीके से गाड़ियों को दौड़ाते हुए दिखे।
छठ पर्व के लिए खरीदारों की भीड़ शहर के मुख्य बाजार में जुट रही है। ऐसे में शहर के व्यस्ततम इलाकों में चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक है। यातायात पुलिस ने भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। लेकिन इसका पालन लोग नहीं कर रहे हैं। कोऑपरेटिव चौराहा से रामलीला रोड में चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक है। बावजूद इसके लोग चार पहिया वाहन लेकर चले आ रहे हैं। इसके चलते इस रोड से गुजरने वाले लोगों को पूरे दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ा। शिव मंदिर से राघव नगर के दुर्गा मंदिर तक चार पहिया वाहनों के जाने पर रोक लगा है। बावजूद इसके लोग नहीं मान रहे हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भटवलिया, बस स्टैंड, सिविल लाइन, सुभाष चौक, कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड, मालवीय रोड पर जाम की वजह से राहगीरों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि त्योहार की वजह से भीड़ बढ़ी है। भीड़ वाले सड़क पर पैदल या बाइक वालों को इंट्री दी गई है। कुछ रोड पर रोक के बावजूद चार पहिया वाहन लेकर लोग चले गए थे, इन्हें हिदायत दी गई है। नहीं मानने पर ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
शहर के इन सड़कों पर बड़े वाहनों की है नो इंट्री
-कोआपरेटिव चौराहा से रामलीला रोड पर चार पहिया वाहनों की इंट्री बंद है
-हनुमान मंदिर से राघव नगर के तरफ आने वाली सड़क पर चार पहिया पर रोक रहेगा
-मोतीलाल रोड में छठ की दुकानें सजने के चलते सिर्फ बाइक व ई रिक्शा की इंट्री होगी
-शिव मंदिर से राघव नगर में जाने वाले चार पहिया वाहनों पर रोक लगी है
- बड़े वाहनों को रूद्रपुर मोड़ से कतरारी सीसी रोड के रास्ते गोरखपुर जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed