फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jam

छात्र की तलाश शुरू न होने पर गुस्साए लोग, मार्ग जाम किया

Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
jam
जाम के बाद लगी लंबी गाड़ियों की कतार। - फोटो : DEORIA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी आठ वर्षीय छात्र सोमवार को छोटी गंडक नदी में गिरकर लापता हो गया था। मंगलवार को छात्र की तलाश कराने के लिए लेकर ग्रामीणों ने देवरिया- कसया मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ की बात ग्रामीणों ने नहीं सुनी। एसडीएम सदर ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। जाम हटने के एक घंटे बाद ही छात्र का शव ग्रामीणों ने नदी से खोज निकाला लिया।
कोटवा गांव निवासी मसरूफ अली का आठ वर्षीय पुत्र सहबाज अली सोमवार दोपहर में छोटी गंडक नदी में गिरकर लापता हो गया था। दोपहर से ही उसकी तलाश में गांव वाले जुटे थे। सूचना पर शाम को रामपुर कारखाना थाने से एक दरोगा और सिपाही नदी किनारे पहुंचे। सुबह 11 बजे तक जब पुलिसकर्मियों ने तलाश शुरू नहीं कराई तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीण गोताखोर बुलाने और परिवार की आर्थिक सहायता के लिए देवरिया -कसया मार्ग स्थित कोटवां मोड़ चौराहे पर पहुंच गए। यहां पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क की दोनों पटरियों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार, दरोगा पिंटू यादव समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी पहुंच गए। थानेदार ने ग्रामीणों की मनुहार की, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं हटाया। घंटे भर बाद एसडीएम सदर सौरभ सिंह जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्राम प्रधान जावेद की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा और जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खुद ही खोजा छात्र का शव
सोमवार दोपहर गंडक नदी में डूबे छात्र को ग्रामीणों ने तलाश शुरू कर दी थी लेकिन रात हो जाने के चलते सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार दोपहर में घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर कमधेनवा गांव के पास बगीचे के पास छात्र के शव को बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। पिता मशरूफ, मां रुकसाना खातून, भाई शान अली और बहन सना खातून का रोना देख सांत्वना दे रहे ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed