फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jam

तीन दिन बाद दफ्तर खुले, जगह-जगह लग गया जाम

Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
jam
तीन दिन बाद दफ्तर खुले, जगह-जगह लग गया जाम
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी फंसे रहे, अधिकांश जगहों पर होमगार्ड के जवानों ने संभाली स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तीन दिनों की बंदी के बाद मंगलवार को दफ्तर खुले तो शहर में जगह-जगह जाम लग गया। सिविल लाइन रोड, हनुमान मंदिर, रुद्रपुर मोड़, कचहरी चौराहा, सुभाष चौक, कोतवाली, जलकल रोड, न्यूकॉलोनी सहित कई स्थानों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
सिविल लाइंस में डिवाइडर कट पर जाम के कारण ट्रैफिक पुलिस सिपाही और होमगार्ड खुद ही जाम में फंसे दिखे। शहर के अधिकांश चौराहों पर दिन भर होमगार्ड जवान जाम से निजात दिलाने के लिए मोर्चा संभाले रहे थे। शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर तीन दिनों की बंदी के बाद खुलने पर कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था। किसी जगह पर एक तो कही पर तीन होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई थी। शहर के रुद्रपुर मोड़ पर एक होमगार्ड, भटवलिया पर दो, पुलिस लाइंस मोड़ पर एक, बस स्टेशन के पास चार, जिला पंचायत गेट के पास दो, जिलाधिकारी आवास के पास तीन, कोआपरेटिव पर दो की ड्यूटी लगाई गई थी। इन सभी के साथ एक-एक ट्रैफिक के सिपाही थे। लेकिन होमगार्ड जवान ट्रैफिक नियमों का पालन कराते हुए यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। कुछ जगहों पर इन्हें ट्रैफिक व्यवस्था की पूरी अच्छी तरह से जानकारी न होने के कारण आने जाने वालों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ई रिक्शा और डग्गामार बसों के सामने पुलिस लाचार
ई रिक्शा और निजी बस चालकों की मनमानी की वजह से मंगलवार को बस स्टेशन और सिविल लाइन रोड पर शहर में जाम की समस्या बढ़ गई । सिविल रोड पर भटवलिया चौराहे से गोरखुपर रोड स्थित ओवरब्रिज तक ई रिक्शा चालकों की मनमानी इस कदर रही कि जब चाहे जहां भी मोड़ दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद आफिस खुलने से काफी संख्या में वाहनों के कारण कुछ जगहों पर जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस की टीम जाम खुलवाकर आवागमन दुरुस्त कराया। - राम वृक्ष यादव, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed