फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jal jeevan mission fail in 150 villages

Deoria News: 150 गांवों में जल जीवन मिशन योजना में एनओसी का पेच

Wed, 04 Jan 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
jal jeevan mission fail in 150 villages
भटनी के मिश्रौली दीक्षित गॉव में पानी सप्लाई के लिए गढ्ढा करके छोड़ा गया।संवाद - फोटो : DEORIA
150 गांवों में जल जीवन मिशन योजना में एनओसी का पेच
विज्ञापन

कहीं मकान बन गए हैं तो कहीं सड़क पाइप लाइन बिछाने में आ रही आड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जल जीवन मिशन योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित 23 गांवों समेत 150 गांवों में पाइप लाइन बिछाने में एनओसी आड़े आ रहा है। लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत सहित अन्य विभागों की सड़कों को खोद कर पाइपलाइन डाली जानी है। करीब दो माह से एनओसी न मिलने के कारण इन जगहों पर काम रुका हुआ है।
गांवों में शुद्ध पानी हर घर तक पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना की राह में एनओसी का रोड़ा अटक रहा है। एक तरफ लोक निर्माण विभाग एनओसी नहीं दे रहा है तो दूसरी तरफ गांवों में मकान बन जाने के कारण कार्य बाधित हो रहा है। इसके चलते जनपद के 150 गांवों में कार्य रुका हुआ है। कुछ गांवों में आधा-अधूरा पाइप डालकर कार्य छोड़ दिया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल निगम की तरफ से एक फर्म को जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य सौंपा गया है। सड़क काटने के एनओसी के लिए फर्म ने मंजूरी मांगी है, लेकिन लोक निर्माण सहित कुछ अन्य विभागों ने आपत्ति जताई है। सबसे बड़ा पेच वहां फंस रहा है, जहां सड़क के किनारे जगह नहीं है और मकान बन गए हैं। कारण यह कि नियमानुसार सड़क से दो मीटर दूरी पर पाइपलाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण विकास खंड देवरिया सदर के 33, तरकुलवा के 19, पथरदेवा के 18, देसही देवरिया के 16, बैतालपुर के 27, रामपुर कारखाना के सात गांवों में दिक्कतें आ रही हैं। यहां तक कि नगर पालिका क्षेत्र में शामिल 23 गांवों में से करीब दस गांवों में भी यह दिक्कत आ रही है। इसके कारण जल जीवन मिशन योजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इन गांवों में से कुछ ऐसे भी गांव हैं, जहां पर कुछ मीटर पाइपलाइन डालने के बाद कार्य को जैसे-तैसे छोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं सड़क भी कुछ जगहों पर उखड़ चुकी है। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोट:
जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा की जाती है। जिन जगहों पर कार्य में देरी हो रही है उसके लिए फर्म को नोटिस भी दिया जा चुका है। एनओसी के लिए जल निगम को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही इन गांवों में कार्य शुरू हो जाएंगे।
-रवींद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed