फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jaiprakash Jaiswal burnt effigies of

जयप्रकाश जायसवाल का पुतला फूंका

Tue, 24 Jan 2017 10:50 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 24 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Jaiprakash Jaiswal burnt effigies of
बैरिया घाट चौराहे पर सपा से विजय यादव का टिकट कटने के विरोध में जेपी जायसवाल का पुतला जलाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। देवरिया सदर से समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बने जयप्रकाश जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। मंगलवार को बैरियाघाट चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने टिकट में बदलाव नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने को कहा। प्रधान हंसनाथ यादव ने कहा कि पूर्व में घोषित प्रत्याशी विजय यादव को जीताने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह था।
विज्ञापन


ऐसे में जेपी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। नए प्रत्याशी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी है। वह पूर्व में पार्टी के विरोधी कार्यों में लिप्त रहे हैं। जेपी जायसवाल का विरोध पूरे जिले में जारी रहेगा। पुतला दहन करने वालों में सर्वेश मद्धेशिया, रुपचंद सोनकर, बदरी विश्वकर्मा, रामभवन पहलवान, मुुनीब साहनी, प्रेमशंकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सलेमपुर में सपा विधायक को टिकट मिलने से नाराज अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोग विरोध जता रहे हैं। नवलपुर चौराहे पर बैठक कर लोगों ने सपा नेतृत्व से सुरक्षित सीट सलेमपुर के प्रत्याशी का टिकट बदलने की मांग की है। अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. इस्लाम खान ने कहा कि विधायक मनबोध प्रसाद अल्पसंख्यक गरीबों का कोई विकास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर विधायक का विरोध भी हुआ। शिकायत पार्टी हाईकमान तक की गई। बावजूद इसके सपा नेतृत्व ने गंभीरता से नहीं लिया और विधायक को टिकट दे दिया। अगर एक सप्ताह के अंदर पार्टी टिकट नहीं बदलती है तो अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी पार्टी से इस्तीफा देंगे और विरोध में प्रचार करेंगे। इस दौरान बदरे आलम, सैय्यद सादाब, अब्दुल हसन, अब्दुल कलाम, अब्दुल सिद्घिकी, नन्हे खान आदि मौजूद रहे। इस बाबत सपा विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह पार्टी से निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed