{"_id":"65f9d66a9987f510950a2a67","slug":"izhar-rinki-overall-champion-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-121749-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बालक वर्ग में मो. इजहार तथा बालिका में रिंकी भारती ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बालक वर्ग में मो. इजहार तथा बालिका में रिंकी भारती ओवरऑल चैंपियन
Tue, 19 Mar 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में हुआ। अंतिम दिन कॉलेज परिसर में ही वॉलीबाल सहित अन्य खेलों का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियाें ने उत्साह संग हिस्सा लिया।
दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800 दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक तथा वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ओवरऑल चैंपियन बालक वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के मो. इजहार तथा बालिका वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की रिंकी भारती रहीं।
प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्रा ने विजेताओं को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। इस दौरान प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, मकसूदन मिश्र, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मंतोष कुमार मौर्य, डॉ.विवेक मिश्र, गुआकटा के महामंत्री प्रो. धीरेंद्र सिंह, प्रो. अशोक सिंह प्रो. शैलेंद्र राव, प्रो. अरविंद कुमार, डॉ. चंद्रेश बारी, डॉ. तूलिका पांडेय आदि मौजूद रहीं।