{"_id":"6a2ef8decb1023a911027304","slug":"issue-of-pindra-bridges-damaged-approach-road-raised-at-cms-meeting-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-184549-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएम की बैठक में पिंड़रा पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएम की बैठक में पिंड़रा पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच का उठा मुद्दा
Mon, 15 Jun 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गोर्रा नदी पर स्थित पिंड़रा पुल के एप्रोच क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा रविवार को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में उठा।
गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर को भी दिखाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर तत्काल लोक निर्माण विभाग के अफसरों से जानकारी ली और सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर बरसात के मौसम में एप्रोच कटा तो अफसरों को ही जिम्मेदार माना जाएगा।
एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने अमर उजाला में 14 जून के अंक में प्रकाशित खबर का हवाला देकर मुख्यमंत्री को स्थिति की संवेदनशीलता से अवगत कराया।
एमएलसी ने बताया कि पिंडरा पुल का एप्रोच मार्ग आधा कट गया है। बरसात के मौसम में सड़क कटने की संभावना बनी है।
यह सड़क पीडब्ल्यूडी की है। इस सड़क से देवरिया जिले के लोग गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, बनारस की तरफ जाते हैं। एप्रोच कटा तो दोआबा क्षेत्र के दो लाख लोग जिला और मंडल मुख्यालय से कट जाएंगे।
विज्ञापन
एमएलसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में मौजूद पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान को हिदायत दी कि यह अत्यंत ही गंभीर मुद्दा है। इसका स्थलीय निरीक्षण कराकर मानसून से पहले बचाव और मरम्मत कार्य पूरा कराएं।