{"_id":"5915fa3c4f1c1bf2078513af","slug":"issuance-of-the-members-against-the-president-the-support-of-others","type":"story","status":"publish","title_hn":" अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों का धरना जारी, दूसरों का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों का धरना जारी, दूसरों का मिला समर्थन
देवरिया
Updated Fri, 12 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद के सभासदों का धरना तूल पकड़ने लगा है। भाजपा और सपा के नेताओं ने समर्थन दिया। कहा कि विकास कार्यों का ब्योरा देने से आखिर अध्यक्ष क्यों इन्कार कर रही है।
सभासदों ने बैठक बुलाने के लिए नोटिस कार्यालय में उपलब्ध कराया। कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रमिला देवी, विनीता सिंह, कुसमावती देवी, कुंती देवी, गौहर अली धरना पर बैठे। उनके समर्थन में जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, सपा नेता हृदय नारायण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रामायण राव, भाजयुमो के धनुषधारी मणि, नवीन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज वर्मा, आशुतोष तिवारी, छात्र नेता अरविंद गिरि, नित्यानंद त्रिपाठी आदि ने पहुंचकर समर्थन दिया।
सभासद राकेश शुक्ल ने कहा कि पांच सालों में कौन से विकास के कार्य हुए हैं इसका ब्योरा देने में आखिरकार क्या अड़चन है। सभासद राजेश सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने जनता के धन का बंदरबांट किया है। ऐसे में प्रकरण की जांच कराई जाए ताकि जनता असलियत से वाकिफ हो सके।