फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   investors summit in deoria

Deoria News: 1100 करोड़ से अधिक के निवेश से बनाएंगे बेहतर औद्योगिक माहौल

Tue, 17 Jan 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
investors summit in deoria
जिला पंचायत सभागार में आयोजित इन्वेस्टर्स सम्मिट कार्यक्रम को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने - फोटो : DEORIA
1100 करोड़ से अधिक के निवेश से बनाएंगे बेहतर औद्योगिक माहौल
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई इन्वेस्टर्स मीट, उद्यमियों ने जिले के विकास का खाका किया तैयार
73 निवेशकों ने 1107 करोड़ के निवेश का जनपद में किया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला पंचायत सभागार मंगलवार को औद्योगिक विकास के नए संकल्पों का गवाह बना। यहां जिलास्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ बैठक कर उद्यमियों को नए उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। समस्या आने पर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
उद्योगपतियों की समस्याएं सुनीं और नए उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इसमें आने वाली हर अड़चन को दूर करने का भी संकल्प लिया गया।
इन्वेस्टर्स मीट में सारथी पोर्टल पर 1107.84 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया गया है। इससे 4,446 रोजगार सृजन और करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इन्वेस्टर्स मीट में विभिन्न क्षेत्रों के 73 उद्यमियों ने जिले के विकास को गति देने लिए हामी भरी है। निवेशकों ने कहा कि सबके सहयोग से जनपद में बेहतर औद्योगिक माहौल बनाने में सफल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राज्य में नया माहौल बनने पर अब बाहर के लोग भी नए उद्योग लगाने के लिए आ रहे हैं। शासकीय नीतियों के चलते अब उद्योग-धंधे बंद नहीं हो रहे हैं। सरकार अब कोई नया उद्योग नहीं लगाने जा रही, बल्कि यहां के लोगों को ही इसके लिए उत्साहित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी का परिणाम है कि पिछले पांच वर्षों में पांच लाख करोड़ का निवेेश आज कार्य कर रहा है। प्रशासन अब उद्योगपतियों को परेशान करने की नीयत बदले और सकारात्मक माहौल बनाने में योगदान दे। सबके सहयोग से ही यह वातावरण और बेहतर हो सकेगा।
प्रदेश के विकास के लिए सरकार संकल्पित : रवींद्र कुशवाहा
अध्यक्षता कर रहे सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। बिना डर व भय के अब हर जगह नए धंधे लगाए जा सकते हैं। जिले में पहले की अपेक्षा सुविधाएं भी बढ़ी हैं। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए बेहतर माहौल है। प्रदेश में अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण सृजित है। जनपद का समग्र विकास हो। इसके लिए सभी को कार्य करना होगा। कार्यक्रम को रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, सदर सांसद प्रतिनिधि रवींद्र प्रताप मल्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया। अंत में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने आभार जताया। संचालन गौरव कुमार ने किया। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एएसपी राजेश सोनकर, एनएसआईसी के रोहित सिंह, यूपी सीडा के सुभाष पांडेय, एलडीएम अरुणेेश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय आदि मौजूद रहे।
पांच उद्यमियों ने 240 करोड़ के एमओयू पत्र पर किए हस्ताक्षर
इस अवसर पर यूपी सीडा की ओर से उसरा बाजार औद्योगिक आस्थान में तीन उद्यमियों, जिसमें हेमंत मिश्रा, सत्यवीर यादव, वेदप्रकाश शामिल हैं को भूमि आवंटन प्रमाणपत्र दिया गया। साथ ही पांच निवेशकों के 240 करोड़ के एमओयू पत्र पर हस्ताक्षर भी किए गए।
ये उद्योग लगेंगे
इन्वेस्टर्स मीट में उद्यमियों ने जिले के औद्योगिक विकास का खाका तैयार किया। जनपद में 1100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से टेक्सटाइल फैक्ट्री, पीएनजी पाइपलाइन, ओडीओपी, जैविक खाद, सोलर एजर्नी प्रोजेक्ट, फीट्स प्लांट, एल्युमिनियम उद्योग, बॉयो फ्यूल, रेडिमेड गारमेंट्स, डिस्टिलरी आदि को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताई विभागीय सुविधाएं
मौके पर एसएमई विभाग के उदय नारायण मिश्र, टेक्सटाइल के शशांक मणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के शिवेंद्र गुप्ता, नाबार्ड के संचित कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, जिला उद्यान अधिकारी आरएस यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा, जीएसटी विभाग के राजेश प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों के लिए अपने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया।
स्पीकअप
25 वर्षों के बाद उद्योग-धंधों की स्थापना के लिए माहौल बन रहा है। सरकार की नीतियां भी अच्छी हैं। अधिकारी भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जिले की उन्नति में यह वातावरण सहायक साबित होगा।
-जेपी जायसवाल, मंडलीय अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
इस इन्वेस्टर्स मीट का फायदा भविष्य में दिखेगा। नई शुरुआत करने के लिए सरकार की ओर से सुविधाएं दी जा रहीं हैं। एक मंच पर उद्योगपतियों व अधिकारियों को बुलाना और दोनों पक्षों से संवाद समस्याओं को दूर करेगी।
-डॉ. कृष्ण प्रसाद गुप्ता, हीरा न्यूट्री टेक प्रा.लि.
उद्योगों की जो भी आधारभूत जरूरते हैं, वे अब पूरी हो रही हैं। जिले की सड़कें पहले से बेहतर हुई हैं, हालांकि, अभी बिजली क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं। इसके बिना किसी उद्योग की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया है।
-लल्लन जायसवाल, गणेश फ्लोर मिल
उद्योग विभाग की कुछ ऐसी योजनाएं हैं जो सभी को नहीं मालूम हैं। यहां आने पर सभी उद्योगपतियों को पता चला। इस दो पक्षीय संवाद का लाभ जिले को आने वाले दिनों में मिलेगा और पूरी उम्मीद है कि ऐसे माहौल में बिना डर व भय के बाहर के भी लोग यहां आएंगे।

-राजेश जायसवाल, श्रीराम ट्रेड राइस मिल
इन निवेशकों ने बताया अपना अनुभव
मौके पर उसरा सहित अन्य जगहों पर अपना उद्योग लगाए लोगों ने अपने अनुभव और तत्कालीन समय में हुई समस्याओं के बारे में बताया। आनंद सागर तिवारी ने कहा कि बिजली की कमी को सौर ऊर्जा से पूरा किया जा सकता है। पूरे प्रदेश में 10 हजार सूर्य मित्र बनाने की पहल सरकार की ओर से की जा रही है। जनपद में भी इसके लिए आईटीआई किए युवाओं को जोड़ा जाएगा। चंद्रकांत गुप्ता ने कहा कि बिजली की समस्या यहां सबसे बड़ी बाधा है, इसे दूर किया जाना चाहिए। राजेश जायसवाल ने कहा कि रूलर फीडर के भरोसे उद्योग नहीं चलाया जा सकता। डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2001 में उसरा बाजार में उनकी शुरू की गई पोल्ट्री फीड यूनिट अब 200 करोड़ का टर्नओवर कर रही है। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने लोन मिलने में दिक्कतों की ओर ध्यान दिलाया। बैरिस्टर जायसवाल, मंटू सिंह, चंद्रकांत गुप्ता, चंदन जायसवाल, अजीत सिंह, प्रभाकर राय, प्रेम कुशवाहा, जनार्दन जायसवाल, चंदन जायसवाल, राकेश धर दूबे ने भी जनपद में अपने निवेश एवं उद्योग स्थापना के अनुभव को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed