फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Investigation into student's death due to emergency completed, three-member team submits report

Deoria: छात्र की मौत के मामले की जांच हुई पूरी, रिपोर्ट सौंपी; कुछ कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

Fri, 26 Jul 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 12:28 AM IST
सार

देवरिया के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में छात्र की हुई मौत के मामले की जांच अब पूरी हो चुकी है। ड्यूटी पर तैनात कुछ कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
Investigation into student's death due to emergency completed, three-member team submits report
आदर्श जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीन दिन पहले बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी युवक की मौत के मामले की जांच पूरी कर ली गई है। तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट सौंप दी। इसमें ड्यूटी पर तैनात कुछ कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि रिपोर्ट देखने के बाद प्राचार्य स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी आदर्श जायसवाल (18) पुत्र स्व. हेमचंद जायसवाल को मंगलवार की सुबह इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरोंं व कर्मियों पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाया। साथ ही ऑक्सीजन व इंजेक्शन भी नहीं लगाने की बात कही।
विज्ञापन


यह मामला स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में भी आ गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देश पर बुधवार को सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, डॉ. अरुणेश और इमरजेंसी के नोडल अधिकारी डॉ. विजय गुप्ता शामिल थे। टीम के सदस्यों ने इमरजेंसी पहुंच उस समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व कर्मियों का बयान दर्ज किया। साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच की। पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को टीम ने रिपोर्ट सीएमएस को दे दी। उन्होंने रिपोर्ट को प्राचार्य को भेज दिया है। हालांकि प्राचार्य अभी बाहर हैं।


इमरजेंसी में युवक की मौत के मामले में तीन सदस्यीय टीम ने जांच की है। टीम अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसे प्राचार्य को भेज दिया गया है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed