फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   investigation

एक दिन में 153 विवेचनाएं पूरी

Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
investigation
एक दिन में 153 विवेचनाएं पूरी
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर चलाया गया एक दिवसीय विशेष अभियान
एसपी बोले, विवेचना में लापरवाही बरतने वाले दरोगाओं पर कार्रवाई होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लंबे समय से लंबित विवेचनाओं को पूरा कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने अनूठी पहल की। उनके निर्देश पर लंबित विवेचनाओं को पूरा करने का एक दिन का अभियान चला। इसमें जिले भर में 153 मामलों की विवेचना पूरी हुई।
अक्सर केस दर्ज होने के बाद पुलिस विवेचना में कई माह बीता देती है। विवेचना होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित थाने से लेकर पुलिस के आला अफसरों के चक्कर लगाता रहता है। इस शिकायत को दूर करने लिए सोमवार को सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया। एसपी के आदेश के बाद सोमवार को उप निरीक्षकों ने 153 विवेचनाओं को पूरा कर दिया। शाम को पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचनाओं का समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय-समय पर विवेचनाओं को पूरा करने के लिए अभियान चलाकर अधिक से अधिक विवेचनाओं को पूरा किया जाएगा। जिससे लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। जिन उप निरीक्षकों ने विवेचनाओं का निराकरण अच्छे तरीके से किया है, उनको सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में अव्वल रही कोतवाली, बरहज को मिला दूसरा स्थान
देवरिया। विवेचनाओं को पूरा करने में सबसे आगे कोतवाली पुलिस रही। यहां पर 16 विवेचनाओं को एक दिन में पूरा किया गया। वैसे सबसे अधिक विवेचनाएं यहां लंबित हैं। बरहज पुलिस ने 12 और खामपार पुलिस ने 11 विवेचनाओं को पूरा किया। गौरी बाजार और लार पुलिस ने 10-10 विवेचनाओं को पूरा किया।

विवेचना समय के भीतर पूरा होने से पीड़ित को न्याय मिलता है और आरोपियों को सजा दिलाने में आसानी होती है। इसके साथ ही दबाव कम होता है। पारदर्शिता से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। इस तरह का अभियान आगे भी चलाया जाएगा।
- डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed