{"_id":"67914ac38b9f4cf3f104cb45","slug":"investigation-begins-into-fire-in-school-van-notice-issued-to-operator-deoria-news-c-208-1-deo1004-145394-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूल वैन में आग की जांच शुरू, संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूल वैन में आग की जांच शुरू, संचालक को नोटिस
Thu, 23 Jan 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। कुशहरी गांव के पास स्कूल वैन में आग लगने की घटना की बुधवार को परिवहन विभाग ने जांच शुरू कर दी। विभाग ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर गाइड लाइन को पूरा नहीं करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अग्निशमन यन्त्र नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए वाहन स्वामी पर कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों में चलने वाले वाहनों की जांच करने कराने का निर्णय लिया है।
परिवहन विभाग की ओर से नोटिस मिलने के बाद लापरवाह स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्कूल वैन में आग की घटना के बाद परिजनों में गुस्सा व बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने प्रशासन और स्कूल संचालक से बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। बरियारपुर इलाके के कुशहरी गांव के पास मंगलवार को विद्यार्थियों से भरी स्कूल वैन में आग लगने की घटना को जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने विक्रम पब्लिक स्कूल के संचालक को नोटिस जारी कर वाहन की पूरी डिटेल देने को कहा है।
विभाग ने स्कूल संचालक से यह स्पष्ट करने को कहा है कि वैन में सुरक्षा संबंधी सभी गाइड लाइंस का पालन क्यों नहीं किया गया। जांच में दावा है कि वैन में अग्निशमन उपकरण नहीं थे और वाहन की नियमित फिटनेस जांच भी समय पर नहीं की गई थी। ऐसे में परिवहन विभाग ने स्कूल प्रशासन से वैन के फिटनेस प्रमाणपत्र, ड्राइवर के लाइसेंस और अन्य दस्तावेज पेश करने को कहा है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग ने भी इस पर स्कूल संचालक से विभिन्न जानकारी मांगी है। वहीं घटना के दूसरे दिन भी अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। कहा कि हम अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल भेजते हैं, लेकिन इस तरह की लापरवाही से बच्चों की जान खतरे में पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन और संचालक से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उक्त विद्यालय सपा के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा का है। उन्होंने बताया कि वैन को एक व्यक्ति से उन्होंने खरीदा था।