{"_id":"615758b28ebc3e87517e6935","slug":"inter-national-senior-citizen-day-celebrated-deoria-news-gkp4113880135","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बुजुर्गों में बांटे गए फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बुजुर्गों में बांटे गए फल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धाश्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बुजुर्गों में बांटे गए फल
देवरिया। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शुक्रवार को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में किया गया। इसमें 55 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। मुख्य अतिथि डॉ. आलोक पांडेय ने बुजुर्गों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि एसीएमओ डॉ. संजय चंद ने साथ ही फल वितरित किया।
शिविर में चिकित्सकों बुजुर्गों का परीक्षण किया। बुजुर्गों ने आंख, कान, गले, नीदं न आने, चिंता, उलझन, शरीर में दर्द, शुगर आदि समस्या रखी। चिकित्सकों ने परीक्षण कर इलाज किया और दवा दी। इससे पहले मुख्य अतिथि व विशिष्ट का वृद्धाश्रम के प्रबंधक विजय शुक्ल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान डॉ. निखिलेश मिश्रा, डॉ. संजीव अग्रवाल, मानसिक स्वास्थ्य विभाग की डॉ. नेत्रिका पांडेय, वर्षा सिंह, फार्मासिस्ट नीतू, एलटी शोभा, लैब टेक्नीशियन चंदन, देवेंद्र, शिवम, विश्वास आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ जनों के लिए वितरित किए जाएंगे सहायक उपकरण
देवरिया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर की ओर से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण दिया जाएगा। वहीं एडिप योजना से 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के पात्र वही होंगे, जिन्होंने विगत तीन साल में किसी शासकीय योजना से निशुल्क उपकरण प्राप्त न किया हो। दिव्यांगो को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए विकास खंडवार शिविर का आयोजन किया गया है। पांच अक्तूबर को रामपुर कारखाना में, छह को तरकुलवां, सात को पथरदेवा, आठ को भलुअनी, 11 को बरहज, 12 को लार, 13 को सलेमपुर, 18 को भाटपाररानी, 20 को बनकटा, 21 को रुद्रपुर, 22 को सदर, 23 को भागलपुर, 25 को देसही देवरिया, 26 भटनी, 27 को बैतालपुर तथा 28 अक्तूबर को विकास खण्ड गौरी बाजार परिसर में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा।