फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inter Faculty Cricket League inaugurated at BRDPG College

Deoria News: बीआरडीपीजी कॉलेज में हुआ इंटर फैकल्टी क्रिकेट लीग का आगाज

Fri, 20 Feb 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Inter Faculty Cricket League inaugurated at BRDPG College
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज में इंटर फैकल्टी क्रिकेट लीग का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हुआ। उद्घाटन मैच विज्ञान संकाय ने जीता। प्रतियोगिता में शुक्रवार को बीएड संकाय व विज्ञान संकाय और कृषि संकाय व कला संकाय के बीच लीग मैच 8 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन


कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हरिशंकर गोविंद राव ने बाबा राघवदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहला मैच विज्ञान संकाय और कला संकाय के बीच खेला गया। इसमें कला संकाय के कप्तान निखिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर में 65 रन बनाकर कला संकाय की टीम ऑलआउट हो गई। अर्जुन ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। विज्ञान संकाय से निकेश यादव ने हैट्रिक के साथ 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विज्ञान संकाय की टीम ने कप्तान शाहिद के नेतृत्व में 7.3 ओवर में ही छह विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। विज्ञान संकाय की ओर से हर्ष श्रीवास्तव ने 23 रनों की पारी खेली। कला संकाय की ओर से सोनू ने दो विकेट हासिल किए। निकेश यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा लीग मैच कृषि संकाय और बीएड संकाय के बीच हुआ। कृषि संकाय के कप्तान अशुतोष कुमार सिंह ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बीएड संकाय ने 11.3 ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चंदन ने 42 रन बनाए। कृषि संकाय की ओर से अमर ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृषि संकाय की टीम ने गौतम के 72 रनों की शानदार पारी के दम पर आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैच के अंपायर शुभम और विनोद रहे। मैच के स्कोरर डॉ. हेमंत दूबे और डॉ. सौरभ शुक्ला रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed