{"_id":"68f001068a58f7871f07e9a6","slug":"instructions-were-given-for-the-speedy-disposal-of-pending-cases-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165773-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Thu, 16 Oct 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने भू-राजस्व वसूली, राजस्व वसूली, लंबित न्यायिक वाद, स्टांप वाद, चकबंदी न्यायालय के कार्य, खतौनियों के दाखिले की स्थिति सहित विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धारा 34 के अविवादित मामलों का निस्तारण तत्काल किया जाए, तथा जिन प्रकरणों में कोई विवाद नहीं है उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि राजस्व अभिलेखों का संधारण, नामांतरण, वरासत प्रविष्टियां, खसरा-खतौनी सुधार हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन सुनवाई एवं समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और कोई भी शिकायत बिना उचित कारण लंबित न रखी जाए। संवाद