फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructions to take action against those who wrongly buy and sell land of Digambar Devasthan Math

Deoria News: दिगंबर देवस्थान मठ की भूमि गलत तरीके से क्रय-विक्रय करने वाले पर कार्रवाई का निर्देश

Mon, 23 Sep 2024 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions to take action against those who wrongly buy and sell land of Digambar Devasthan Math
-पिछले वर्ष डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम ने तीन अक्टूबर को की थी जांच
विज्ञापन




-जांच रिपोर्ट देखने के बाद डीएम दिव्या मित्तल ने पाया कि गलत तरीके से क्रय-विक्रय की गई

संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। जिले के गौरीबाजार विकास खंड में मौजूद दिगंबर देवस्थान मठ की जमीन की बड़े पैमान पर बंदरबांट हुई है। अधिकारियों व कर्मियों की मिलीभगत से मंदिर के महंत की मौत के बाद उनके पद पर आसीन हुए दूसरे महंत ने जमीन अपने नाम दर्ज कराकर ग्रामीणों को बेच दी। मठ की जमीन क्षेत्र के मठिया माफी व लबकनी में 100 एकड़ के करीब थी। येनकेन प्रकरण से मठ की जमीन अपने नाम दर्ज कराने वाले महंत ने भू-माफिया व अधिकारियों की मिलीभगत से क्रय-विक्रय करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जिला बार एसोसिएशन के तात्कालीन अध्यक्ष बृज बांके तिवारी ने डीएम से शिकायत की।
शिकायत पर तत्कालीन डीएम अखंड प्रताप सिंह ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। जांच टीम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण राय, अपर उप जिलाधिकारी मंजूर अहमद, नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने जांच कर रिपोर्ट तैयार की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के आदेश तीन अक्टूबर 2023 के क्रम में नायब तहसीलदार सीलिंग ने जांच आख्या 10 जुलाई 2024 को डीएम दिव्या मित्तल के समक्ष प्रस्तुत की। रिपोर्ट देखने के बाद डीएम दिव्या मित्तल ने पाया कि ग्राम मठिया माफी तप्पा इंदूपुर एवं लबकनी तप्पा इंदूपुर में स्थित मठ की भूमि को गांव के लोगों को गलत तरीके से क्रय-विक्रय की गई है। जबकि मठ की भूमि पर प्राकृतिक उत्तराधिकार का नियम लागू नहीं है।
विज्ञापन

यह सार्वजनिक भूमि होती है, जिसे ट्रस्ट के गठन के द्वारा रिसीवर नियुक्त करके विनियमित किया जाता है। डीएम ने प्रश्नगत भूमि के अनियमित तरीके से किए गए विक्रय के आधार पर राजस्व अभिलेखों में अंकित वर्तमान प्रविष्टियों को सुसंगत धारा में वाद पंजीकृत कर निरस्त कराते हुए दिगंबर देव स्थान के नाम अंकित कराने का निर्देश दिया। साथ ही दिगंबर देव स्थान की भूमि का अनियमित तरीके से नाम अंकित किए गए विक्रय में लिप्त व्यक्तियों, अधिकारियों व कर्मचारियों का चिह्नांकन कर इनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने उप जिलाधिकारी देवरिया सदर से कर्मचारी व अधिकारियों का विवरण मांगते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed