{"_id":"6827824403a68d16bd09d2b3","slug":"instructions-to-install-pontoon-bridge-on-saryu-in-two-days-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-153713-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो दिन में सरयू पर पीपा पुल लगवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो दिन में सरयू पर पीपा पुल लगवाने के निर्देश
Fri, 16 May 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। डीएम दिव्या मित्तल शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बरहज स्थित सरयू नदी तट पर पहुंचीं। नदी तट पर पीपा पुल न लगा होने के कारण डीएम तल्ख हो गईं।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदार से दो दिन के भीतर पीपा पुल से संचलन कराने के निर्देश दिए। हालांकि, 15 नवंबर से 15 जून तक पीपा पुल से आवागमन सुलभ कराया जाता है।
डीएम के अचानक नदी तट पर पहुंचने की जानकारी होने पर अधिकारी भी पहुंच गए। डीएम ने अब तक पीपा पुल न लगने का कारण पूछा। अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर उन्होंने दो टूक में दो दिन के भीतर पीपा पुल से आवागमन शुरू कराने की हिदायत दी।
डीएम ने मोहन सेतु का भी हाल जाना। पूछे जाने पर डीएम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के बीच समन्वय सही न होने के कारण और नदी के विस्थापित हो जाने से दिक्कतें आई हैं। मॉडल स्टडी कराया गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने और धन अवमुक्त होने पर युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण कराकर आवागमन सुलभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कब तक शुरू होगा निर्माण के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
इस मौके पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, एक्सईएन अनिल कुमार, सहायक अभियंता क्षितिज कुमार, सेतु निगम के डीपीएम बिजेंद्र सिंह, जेई अखिलेश कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।