{"_id":"64f0dd8e77bae15dd60a94f4","slug":"inspector-standing-on-the-bike-road-was-cutting-the-challan-on-the-opposition-of-the-bjp-leader-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-5767-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक सड़क पर खड़ी दरोगा काट रहे थे चालान, भाजपा नेता के विरोध पर तानी लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक सड़क पर खड़ी दरोगा काट रहे थे चालान, भाजपा नेता के विरोध पर तानी लाठी
विज्ञापन
भटनी के केवड़ा चौराहे पर सड़क पर खड़ी एसआई के बाइक को घेरे वार्डवासी फोटो स्रोत जागरूक पाठक
भाजपा नेता की बाइक थाने ले जाने से नाराज लोगों ने सड़क पर खड़ी एसआई की बाइक घेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी नगर में अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर दुकानों के सामने से बाइक चालान काट रहे एक एसआई से लोगों का बृहस्पतिवार की रात विवाद हो गया। इससे नाराज एसआई ने एक भाजपा नेता से दुर्व्यवहार किया और लाठी तान दिए। इसके बाद उसकी बाइक लेकर थाने पर चले गए। यह देख लोग भड़क गए और बीच सड़क खड़ी एसआई की बाइक को घेर लिए। जानकारी पर पहुंचे एसओ ने लोगों को समझाकर व बाइक लौटाकर मामला शांत कराया।
भटनी नगर के केवड़ा वार्ड के चौराहे पर बर्फी और चाय की दुकानें हैं, जहां सुबह और शाम को क्षेत्र के लोग जुटते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे थाने के एक एसआई बाइक से केवड़ा चौराहे पर पहुंचे। वह दुकानों के सामने खड़ी बाइक का चालान करने लगे। इसी दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोशन जमीर पहुंचे। उन्होंने एसआई से खुद की बाइक सड़क पर खड़ी कर दूसरे का चालान काटने पर विरोध किया। इससे दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि इससे नाराज एसआई ने बाइक से लाठी निकाल भाजपा नेता को मारने के लिए दौड़ा लिए। यह देख दुकानदार व लोग खड़े हो गए। इसके बाद एसआई बाइक सड़क पर खड़ी कर भाजपा नेता की बाइक थाने पर लेकर चले गए। इससे नाराज लोग एसआई की बाइक को घेर कर हंगामा करने लगे। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि दुकानों के सामने बाइक खड़ी करने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। एसआई सड़क से बाइक हटा रहे थे, इसी दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। लोगों को समझा -बुझाकर मामला शांत कराया गया है। थाने गई बाइक को भी लौटा दिया गया है।