फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inspection of animal smuggling routes

Deoria News: पशु तस्करी वाले मार्गों का किया निरीक्षण

Sat, 03 Jan 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Inspection of animal smuggling routes
चनुकी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने शनिवार को पुलिस बल के साथ लार थाना क्षेत्र के पिंडी दियारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों को यह अंदेशा है कि दियारा क्षेत्र से पशु और शराब तस्करी होती है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, सीओ सलेमपुर मनोज कुमार व सीओ भाटपार के साथ लार के पिंडी दियारा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। लार थाने से पिंडी दियारा क्षेत्र की ज्यादा दूरी होने के कारण पुलिस को उधर की गतिविधि जानकारी नहीं हो पाती है। दियारा क्षेत्र से पशु व शराब तस्करी की शिकायतें मिलती रहती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दियारा क्षेत्र से मिल रही शिकायतों को दूर करने और तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तत्पर है। पुलिस विभाग की ओर से पिंडी में पुलिस चौकी स्थापित करने की रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed