फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Innovative initiative to celebrate the festival of independence Meri Mati-Mera Desh: Antaryami

आजादी का पर्व मनाने की अभिनव पहल मेरी माटी-मेरा देश : अंतर्यामी

Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Innovative initiative to celebrate the festival of independence Meri Mati-Mera Desh: Antaryami
देवरिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक से स्मारक की साफ-सफाई, अमृत कलश पूजन, वीर शहीदों के सम्मान में दीपांजलि और राष्ट्रीय गीत से हुआ। यहां से तिरंगा यात्रा पैदल भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे साथ शहीद रामचंद्र विद्यार्थी संग्रहालय सिविल लाइन पहुंची, जहां संग्रहालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद हाथ में मिट्टी लेकर वसुधा वंदन के क्रम में पंच प्रण की शपथ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने दिलाई। मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन के बाद मिट्टी को अमृत कलश में डाला गया। इसके बाद कलश यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पहुंची। यहां अमृत कलश को जय घोष के साथ नेताजी की प्रतिमा पर स्पर्श कराने के बाद दीप जलाया गया। यात्रा पुनः शहीद स्मारक रामलीला मैदान पहुंची, जहां राष्ट्रगान के बाद अमृत कलश को सभी ने प्रणाम किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान का प्राथमिक उद्देश्य उन साहसी शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और बहादुर महिलाओं को सम्मान और श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने पूरे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सेवा की। मेरी माटी, मेरा देश पहल भारत की आजादी के 77वें वर्ष को मनाने के लिए एक अभिनव और रचनात्मक दृष्टिकोण है। हमें इसमें भाग लेकर और अपनी देशभक्ति दिखाकर इस आयोजन को सफल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के डीवाईसी विकास तिवारी, रामदास मिश्रा, अंबिकेश पांडेय, अजित तिवारी, भावना सिन्हा, अखिलेंद्र शाही, तेजबहादुर पाल, मारकंडेय गिरि, पवन कुमार मिश्रा, राधेश्याम शुक्ला, अभिनव सिंह, गरिमा पांडेय, विशाल गुप्ता, शुभम मणि त्रिपाठी, अनुपम सिंह, राहुल कुमार, विनय कुमार तिवारी, लक्ष्मी मिश्रा, विकास यादव, देवव्रत पांडेय, अंकित सिंह, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed