फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Innocent died due to falling in water soak

Deoria News: पानी के सोखते में गिरने से मासूम की मौत

Wed, 28 Dec 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Innocent died due to falling in water soak
पानी के सोखते में गिरने से मासूम की मौत
विज्ञापन

देेवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में बड़े लोगों की लापरवाही के चलते मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पानी के सोखते में गिरने से मंगलवार की शाम चार साल के बच्चे की मौत हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद आशंका होने पर पानी के सोखते की तलाशी ली गई। इसमें मासूम के मिलने पर आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
गौरीबाजार क्षेत्र के धनौती गांव निवासी दयानंद सिंह का करीब सौ मीटर के अंतराल पर दो मकान है। उनका चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ का एक से दूसरे घर आना-जाना लगा रहता था। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह खेलते हुए एक से दूसरे घर की तरफ जा रहा था। दोनों घर के बीच एक पड़ोसी के घर का बाहर बना पानी का सोखता है, जिस पर स्लैब नहीं है।
विज्ञापन

इसी बीच बिजली चले जाने मासूम अंधेरे में पानी के सोखते में गिर गया। कुछ देर बाद बिजली आने के बाद परिजन उसे खोजने लगे। काफी देर बाद पानी के सोखते का स्लैब न होने उसमें गिरने की आशंका जताई गई। पानी में अंदर जाकर खोजने के बाद उसमें मासूम मिला। परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed