{"_id":"659c41b29c19d1f0b8062fa4","slug":"innocent-child-dies-due-to-drowning-in-bucket-filled-with-water-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-17083-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पानी भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पानी भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन
रुद्रपुर। मदनपुर शेख टोले में पानी भरे बाल्टी में डूबने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वह पानी भरी बाल्टी में सिर डालकर खेल रही थी। इसी दौरान बाल्टी के अंदर उल्टा लटक गई। पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर दो बजे की है।
शेख टोला निवासी शहनवाज की दो साल की बेटी शाहीन खेलते हुए पानी भरी बाल्टी के पास चली गई। वह पानी के अंदर सिर डालकर खेल रही थी। इसी दौरान वह बाल्टी में उल्टा गिर गई। पानी में डूबने से उसका दम घुट गया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो उसे पानी से बाहर निकाला। मासूम को परिवार के लोग सीएचसी रुद्रपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दर्दनाक घटना से शहनवाज के परिवार में कोहराम मचा है। आसपास के लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों को लेकर लापरवाह रवैया जानलेवा साबित हो रहा है।